पूर्व सैनिकों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गौरव सैनानी संगठन की ओर से देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य 11 सैन्य अधिकारियों व कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शुक्रवार को पुराने जीएमओयू के कार्यालय में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश की सेनाओं को मजबूत बनाने के लिए सीडीएस जनरल बिपिन रावत उत्कृष्ट कार्य किए। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रख हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर संगठन के संरक्षक कैप्टन वीरेंद्र सिंह बिष्ट (सेनि.), देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, दाता राम, प्रेमलाल, रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अनूप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *