ओआरओपी की विसंगतियों के विरोध में पूर्व सैनिकों ने दिया धरना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वन रैंक वन पेंशन-2 में भी पूर्व सैनिक अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रह है। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने सोमवार को वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन में किया गया फेरबदल पूर्व सैनिकों को पूर्ण रूप से आहत करने वाला है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि सरकार जल्द ही आरोपी में विसंगतियों को दूर नहीं करती तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। इसलिए जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।
सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन का पूरा लाभ आफिसर वर्ग को दिया गया है। जबकि नायब सूबेदार, सूबेदार मेजर व आर्नेरी ले कैप्टन को कोई लाभ नहीं मिला है। जिससे पूर्व सैनिकों में नाराजगी बनी हुई है और वे अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। वन रैंक वन पेंशन में विसंगतियां होने से कई पूर्व सैनिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार से जल्द ही विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, सचिव शैव सिंह रावत, उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह राणा, संरक्षक सुरेंद्र सिंह रावत, विक्रम सिंह, संतन सिंह भंडारी, सते सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *