पूर्व सैनिकों ने उठाई मांग, भाजपा के भी भ्रष्ट नेताओं पर हो कार्रवाई 

 

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट नेताओं पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि सभी पार्टी के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे देश में रामराज की कल्पना साकार हो सकती है।

अपर कालाबड़ स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोदी सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करने की कार्रवाई का स्वागत किया गया। कहा कि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। देश की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक प्रगति की ओर आगे बढ़ा है। मोदी सरकार अपने मजबूत इरादे के बल पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन, भारतीय जनता पार्टी में कुछ ऐसे नेता हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। देश में अगर सचमुच रामराज लाना है तो भ्रष्टाचार के आरोपी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई होनी जरूरी है, जिससे देश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सही संदेश दिया जा सके। इस मौके पर सीपी डोबरियाल, अनूप सिंह बिष्ट, बलवान सिंह रावत, संजय असवाल, विनोद चंद्र ध्यानी, देवेंद्र सिंह नेगी, सीपी धूलिया, पुष्कर सिंह रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *