पूर्व सैनिकों ने वेतन विसंगति दूर करने के लिए भरी हुंकार

Spread the love

बागेश्वर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने जिला मुख्यालय में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। कहा जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाता, तब तक वह चुप नहीं रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर वन रैंक, वन पेंशन से जनता को बरगलाने आरोप लगाया। रविवार को पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद वे भूख हड़ताल पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा वेटरंस एसोसिएशन दिल्ली के समर्थन में आंदोलन चल रहा है। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने, एमएसपी, विधवा पेंशन, डिस्वैली पेंशन और पीएमआर की समस्या दूर करने की मांग की। कहा अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर वह आंदोलित हैं। छठे पे कमीशन के बाद सर्विस पेंशन में जवानों के साथ धोखा किया गया, जबकि अधिकारियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उनकी पेंशन बार-बार बढ़ाई गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यहां अध्यक्ष बलवंत सिंह, सचिव भूपेश सिंह, डीपी भट्ट, दलीप सिंह हरड़िया, मदन सिंह नगरकोटी, देवीदत्त पाठक, किशन रौतेला, राजेंद्र नगरकोटी, मोहन सिंह कनवाल, धीरज जोशी, हेम पाठक, केवल कर्नाटक और गोविंद पंत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *