परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियों को दूर किया जाए

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : स्टूडेंट्स वॉइस के अध्यक्ष सौरभ चंद्र सानू, मोहित, गजेंद्र आदि ने कुलसचिव को ज्ञापन देकर विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा परिणाम आने के बाद काफी परेशान हैं। हर बार परिणाम घोषित होने के बाद कई सारी परेशानियों का सामना विद्यार्थियों को करना पड़ रहा है। उन्होंने परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ियों की दूर करने की मांग की। कहा कई छात्रों की विवि प्रशासन द्वारा बैक लगा दी गई है। जबकि छात्र इन अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। (एजेन्सी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *