मुक्त विवि की तर्ज पर हो कुमाऊं व एसएसजे विवि की परीक्षा

Spread the love

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं व एसएजे विवि में परीक्षाओं को लेकर असमंज की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा है कि यूजीसी की गाइड लाइन के साथ ही उत्तराखंड मुक्त विवि की तर्ज पर परीक्षाएं कराई जायं। उन्होंने दोनों विवि के कुलपतियों को इस आशय का ज्ञापन गुरुवार को एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. नीरज तिवारी के माध्यम से भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल में ऑन लाइन पढ़ाई नेटवर्क की समस्या से प्रभावित हुई है। जानकारी में आया है कि कुमाऊं व एसएसजे विवि सेमेस्टर व वार्षिक पद्धति के अंतिम वर्ष की सितंबर अक्तूबर में परीक्षा होगी। हालांकि विवि स्तर से अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ज्ञापन में पिछले अंकों के आधार पर असाइमेंट आधारित परीक्षा, ओपन बुक सिस्टम आदि का उपयोग कर सभी को प्रमोट करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि परिसर खुलने पर सभी कक्षाओं के दो माह तक ऑफ लाइन संचालन करने के बाद ही परीक्षा कराई जायं। परिसर निदेशक प्रो. तिवारी को ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक कृष्णा नेगी, एसपीडी प्रमुख निर्मल तड़ागी, जिला सह संयोजक धीरेंद्र बेलवाल, नगर मंत्री पंकज बोरा, निकेश बिष्ट, दीवारकर नेगी,नवीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *