Uncategorized

वायरल वीडियो पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। भू-धंसाव से प्रभावित हल्दापानी के लोगों की डीएम से वार्ता के कुछ अंश सोशल मीडिया में वायरल होने पर कलक्ट्रेट के कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने डीएम की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया और डीएम के समर्थन में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जान बूझ कर प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है जो सरासर गलत है। वह अपने आपको भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर कर्मचारी यूनियन ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने कहा इस प्रकरण पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अन्य कर्मचारी संघों के सहयोग से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल बिष्ट, उपाध्यक्ष योगेश कुमार, महामंत्री राकेश नेगी सहित कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!