भाजपा जिला कार्याकारिणी का हुआ विस्तार

Spread the love

रुद्रप्रयाग। प्रदेश संगठन के दिशा निर्देशों के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। इसमें दो महामंत्री, छह-छह उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री के साथ ही जिला कार्यालय मंत्री व जिला मीडिया प्रभारी शामिल है। नई कार्यकारिणी विस्तार के मौके पर प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट की मौजूद्गी में भाजपा जिला कार्यालय में हवन यज्ञ भी किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें त्रिलोक सिंह रावत, विजयलक्ष्मी पंवार, सम्पूर्णानंद सेमवाल, अरुण चमोली, सुरेंद्र प्रसाद जोशी एवं प्रेमलाल भारती को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि विनोद देवशाली और भारत भूषण भट्ट महामंत्री बनाए गए। जिला मंत्री में गुलाबी देवी, अंजना रावत, मातबर बिष्ट, ओमप्रकाश बहुगुणा, राकेश सिंह भंडारी, गंभीर सिंह बिष्ट को दायित्व सौंपा गया। जबकि कुलवीर सिंह रावत को कोषाध्यक्ष एवं सुनील नौटियाल को जिला कार्यालय मंत्री व सतेंद्र बर्त्वाल को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *