उत्तराखंड

विजय दिवस पर किया शहीदों के परिजनों को सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रप्रयाग। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्घ में जनपद के शहीद सैनिकों को श्रद्घांजलि दी गई, साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सैनिक कल्याण विभाग के सहयोग से शुक्रवार को अटल उत्ष्ट राजकीय इंटर कलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने भूतपूर्व सैनिकों व स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सेना के अदम्य साहस व पराक्रम के बल पर हमने 1971 के भारत-पाक युद्घ में दुश्मन देश को पराजित किया था। आज ही के दिन पूरे देश में हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मणिगुह गांव के शहीद सैनिक दरवान सिंह राणा की पत्नी कांता देवी, सुराड़ी गांव के शहीद गजपाल सिंह के भतीजे सोवत सिंह को शल ओढ़कर सम्मानित किया। साथ ही युद्घ में दिव्यांग हुए कौयलपुर के भूतपूर्व सैनिक दयाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अ़प्रा़) यू़एस रावत ने 1971 के भारत-पाक युद्घ के घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपरेशन इंडो पाक के दौरान उत्तराखंड के 255 वीर जवान शहीद हो गए थे, जिनमें रुद्रप्रयाग जनपद के 2 वीर शहीद भी शामिल हैं। कार्यक्रम को मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी व नगर पालिका के सभासद संतोष सिंह रावत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जनपद पुलिस बल द्वारा शहीदों के सम्मान में गार्ड अफ अर्नर दिया गया। राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने वाले तीन छात्र-छात्राओं कु़ नव्या नौटियाल, आइष्का चौहान तथा शुभम काला को शैक्षणिक उन्नयन व नवाचार के क्षेत्र में पुरस्त किया गया। सैनिक कल्याण द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत ने किया। इस मौके पर एडीएम दीपेंद्र नेगी, एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल, सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, राइंका के प्रधानाचार्य आरएस भदौरिया, सभासद लक्ष्मण कप्रवाण, शिक्षक मनोज थापा, नरेश जमलोकी, डीपी कोठारी, दिव्या नौटियाल सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!