कार्यशाला में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार बताये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा डीएवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह पंवार द्वारा छात्र-छात्राओं को दिव्यांगता के प्रकार के साथ-साथ दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 7158 दिव्यांगजन हैं। जिनके विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने का कार्य जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के द्वारा किया जा रहा है। अभी तक कुल 6895 दिव्यांगजनों के आवेदन ऑनलाईन किए जा चुके हैं। साथ ही शेष बचे 263 दिव्यांगजनों को चिन्हित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 64 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराए गए। साथ ही कुल 5 दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए आवेदन कराए जा चुके हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुमंत सिंह नेगी, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से हिमानी कण्डारी, प्रीता लिंगवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *