कोटद्वार-पौड़ी

अग्निवीर भर्ती में हो रहा युवाओं का शोषण: मनीष खंडूडी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांग्रेस नेता मनीष खंडूडी ने की भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं से मुलाकात
जयन्त प्रतिनधि।
कोटद्वार: कांग्रेस पार्टी के पूर्व गढ़वाल सांसद प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी और पूर्व केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने गुरुवार को कोटद्वार पहुंचकर अग्निवीर भर्ती में प्रतिभाग कर रहे नौजवानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने भर्ती के दौरान युवाओं के साथ हो रही अनियमितताओं पर रोष व्यक्त किया। कहा कि भर्ती के नाम पर युवाओं का शोषण किया जा रहा है। निर्धारित समय से पहले ही दौड़ को समाप्त कर दिया जा रहा है। साथ ही ऊंचाई के नियमों की भी लगातार अनदेखी हो रही है। बताया किअधिकांश युवाओं को बाहर कर दिया जा रहा है।
कोटद्वार पहुंचे मनीष खंडूडी व पूर्व विधायक ने भर्ती स्थल से आने वाले युवाओं से मुलाकात की। युवाओं ने कांग्रेस नेताओं को भर्ती में हो रही अनियमितताओं के बारे में बताया। कहा कि निर्धारित समय से पहले ही दौड़ को पूरा कर दिया जा रहा है। साथ ही ऊंचाई में भी कई युवाओं को बाहर कर दिया गया है। यही नहीं ओपन बोर्ड से दसवी ं 12वीं पास करने वाले युवाओं को भी भर्ती रैली में शामिल नहीं होने दिया गया। कांग्रेस नेता मनीष खंडूडी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां अग्निवीर व्यवस्था लाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है, वहीं भर्ती प्रक्रिया को भी हल्के में ले लिया है। यहां पर भर्ती होने आए नौजवानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भर्ती मानकों में धांधली की जा रही है जो सैन्य बहुल उत्तराखंड राज्य के हित में नहीं है। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि भर्ती में पहाड़ के नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है। उनके लिए आवास व भोजन व्यवस्था न होने के कारण वे दयनीय स्थिति से गुजर रहे हैं। यह भावी पीढ़ी के साथ अन्याय है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.चंद्रमोहन खर्कवाल, महेंद्र पाल सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, अमित नेगी, अमित राज सिंह, रूपेंद्र सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, राजा आर्य, अनिल रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!