आदोलन के बाद भी रकम वापस नहीं मिलने पर जताया रोष

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पीएसीएल कंपनी के निवेशकों ने कंपनी द्वारा ठगी गई उनकी धनराशि को वापस दिलवाने की मांग की है।
इस संबंध में निवेशकों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लगातार आंदोलन करने के बाद भी उनकी धनराशि को वापस दिलवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कंपनी ने लुभावनी स्कीमों में निवेश करने का लालच देकर उनसे धन निवेश करवाया और कुछ समय बाद उनका धन लेकर कंपनी फरार हो गई। राज्य सरकार और सक्षम अधिकारी उनके धन को वापस दिलवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे निवेशकों में रोष व्याप्त है। ऐसे में पीड़ितों ने 31 जुलाई को दिल्ली के रामलीला मैदान से आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है। बैठक में लक्ष्मी बिष्ट, गजे सिंह रावत, रीता रावत, विजय लक्ष्मी आर्य और विजय लक्ष्मी भारती सहित अन्य निवेशक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *