खराब स्ट्रीट लाइटों पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सनेह क्षेत्र के अंतर्गत कंभीचौड़ क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की खराब दशा पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने रोष व्यक्त किया है। वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम से खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने की मांग की है।
इस संबध में वरिष्ठ नागरिकों की हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निगम की ओर से लगाई गई कुछ स्ट्रीट लाइटें तो समय के अनुसार जल व बुझ रही हैं लेकिन जिस पोल पर लाइट का स्विच नहीं लगाया गया है, वहां लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं जो विद्युत का अपव्यय है। वक्ताओं ने नगर निगम से अविलंब इस ओर ध्यान देने की अपील की है। बैठक में मोहन सिंह रावत, महानंद ध्यानी, रवींद्र रावत, शांति प्रसाद, सुलतान सिंह, अनिल कुमार, विजय कुमार, नवीन रावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *