कोटद्वार-पौड़ी

मृतकों के स्वजनों व घायलों को दी आर्थिक मदद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चार अक्टूबर को बीरोंखाल के सिमड़ी में हुई थी बस दुर्घटना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सिमड़ी बस हादसे में मृतकों के वारिसान को दो-दो लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गई। मालूम हो कि बीरोखाल के सिमड़ी में चार अक्टूबर को बस दुर्घटना हुई थी। जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 19 घायल हो गए थे। मृतकों के स्वजनों व घायलों के लिए मुख्यमंत्री ने अर्थिक मदद की घोषणा की थी।
विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत सिमडी में बीते 04 अक्टूबर हुए बस हादसे में घायलों व मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद दी जा रही है। गुरुवार को मृतकों के वारिसान को दो-दो लाख रुपए की धनराशि, जबकि घायलों को कुल 50-50 हजार रुपए की धनराशि के चेक वितरित किए गए हैं। कोटद्वार तहसील के अंतर्गत तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि हादसे में घायल मथुरा प्रसाद पुत्र चंडी प्रसाद, आशा देवी पत्नी अशोक तथा धीरेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह को कुल (आज और कल मिलाकर) 50-50 हजार धनराशि की आर्थिक सहायता का वितरण जबकि 06 मृतकों के वारिसान को कुल दो-दो लाख रुपए की धनराशि चेक प्रदान किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन परिजनों की विधिक वारिसान से संबंधित कुछ कार्यवाही पूर्ण की जानी है, उसका निस्तारण कर धनराशि का आवंटन किया जाएगा। यमकेश्वर तहसील के अन्तर्गत तहसीलदार मंजीत सिंह व राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा हादसे में घायल गौरव सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी अमोला, धनवीर सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी लक्ष्मण झूला तथा अनूप पुत्र जगदीश निवासी पहलढागी तहसील यमकेश्वर को (आज और कल मिलाकर) 50-50 हजार धनराशि तथा पांच मृतक वारिसान को कुल दो-दो लाख धनराशि का चेक वितरित किए गए। इसी क्रम में तहसील जाखणीखाल/लेंसडोन में दो मृतक वारिसान तथा तहसील चौबट्टाखाल के अंतर्गत एक मृतक वारिसान को (आज और कल मिलाकर) दो-दो लाख रुपए धनराशि के चेक प्रदान कर आर्थिक सहायता दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!