प्रमाण पत्र नहीं बनने पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पिछले लंबे समय से अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रमाण पत्र, मूल निवास, स्थाई निवास, आय प्रमाण पत्र व दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनने पर भाजपा भाबर मंडल ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि प्रशासन को जल्द ही कैंप लगातार प्रमाण पत्र बनाने का कार्य प्रारंभ करना चाहिए।
इस संबंध में शनिवार को भाजपा भाबर मंडल मीडिया प्रभारी विवेक भारती, अभिषेक कुमार व प्रदीप कुमार ने उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन दिया। बताया कि कोटद्वार में पिछले लंबे समय से अनुसूचित जाति जनजाति के प्रमाण पत्र, मूल निवास, स्थाई निवास, आय प्रमाण पत्र व दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। जिससे, व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी के फार्म भरने सहित अन्य कार्यों के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ रही है। लेकिन, प्रमाण पत्र नहीं होने से उनके कार्य अधर में लटक रहे हैं। ज्ञापन में घमंडपुर, झंडीचौड क्षेत्र में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विशेष शिविर लगवाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *