बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं लेने पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व प्रधानाचार्य भारत सिंह नेगी ने विकासखंड रिखणीखाल के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में शासन व विभागीय आदेशों के बाद भी अध्यापकों व कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं लेने पर रोष व्यक्त किया है।
बताया कि जब उन्होंने विकासखंड रिखणीखाल के माध्यमिक विद्यालयों की माह अगस्त 2023 की अध्यापकों व कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रिंट आउट मांगा तो 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 5 इंटरमीडिएट व हाईस्कूलों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। 5 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने मशीनों के खराब होने के बात कही। 3 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रिंट आउट उपलब्ध तो कराया पर उसमें न तो अध्यापकों व कर्मचारियों के नाम थे और न ही उनके विद्यालय पहुंचने व छोड़ने का समय अंकित था। कहा कि यह प्रदेश सरकार के आदेश का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस संबध में विभागीय अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया तो मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उनकी ओर से इस संबध में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों व उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने संबधी पत्र उनको दिखाया। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्सी प्रतिशत विद्यालयों में जानबूझकर बायोमैट्रिक उपस्थिति नहीं ली जा रही है। वहीं कर्मचारी और अध्यापक इसका अनुचित लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *