बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर जताया रोष

Spread the love

बागेश्वर। कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हुई हत्या पर पर विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बुधवार को एसडीएम हरिगरी से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं का कहना है कि कर्नाटक राज्य के शिवमोगा में पेट्रोल पंप के पास 20 फरवरी की रात बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की चाकू मारकर हतयार कर दी गई। वह पेशे से एक दर्जी था और सीगेहट्टी का रहने वाला था। उसकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हिंदूवादी संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में विजय परिहार, युवराज पांडे, हर्षित तिवारी, कुलदीप, सचन कुमार,यश कर्नाटक, अमित गोरम, शिशु कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *