जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी मिलने पर मिठाई बांटकर हर्ष जताया

Spread the love

 

काशीपुर। जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष जताया। गुरुवार को एमपी चौक पर कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी का आभार जताया। नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा, यह प्रोजेक्ट पीएम, सीएम और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्टठ्ठ के प्रयासों का प्रतिफल है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी गति मिलेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, बंटी अग्रवाल, सुनील कुमार, सीमा चौहान, सुरेंद्र जीना, ईश्वर चंद्र गुप्ता, धीरज वर्मा, राजकुमार, राहुल पैगिया, प्रियांशु कथुरिया, लवीश अरोरा, राजीव अरोरा उर्फ बच्चू, अशोक कुमार सैनी, सुधा शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *