उत्तराखंड

गुरुकुल परिसर में हुआ रन फर आयुर्वेदा प्रतियोगिता का आयोजन 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के गुरुकुल परिसर में रन फर आयुर्वेदा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों में प्रथम स्थान भव्य गोयल, द्वितीय स्थान विनय काला, तृतीय स्थान धर्मेंद्र ने और छात्राओं में प्रथम स्थान शालिनी सिंह, द्वितीय स्थान आयुषी प्रियाल और तृतीय स्थान नैनसी सागवान ने प्राप्त किया। शिक्षक संवर्ग में प्रथम स्थान ड़ देवेश गोयल एवं ड़ अदिति, द्वितीय स्थान प्रो़ दिनेश गोयल एवं ड़ शीतल वर्मा, कर्मचारी संवर्ग में प्रथम रोहित एवं द्वितीय अंकित कुमार ने हासिल किया। आठवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल परिसर उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में आयुर्वेद फर वन हेल्थ की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता रन फार आयुर्वेद कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो़ अरुण कुमार त्रिपाठी और कार्यक्रम संयोजक प्रो़ मीना आहूजा ने किया। कार्यक्रम में बीएएमएस स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पेंटिग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, श्रीधान्य (मिलेटस) व्यंजन प्रतियोगिता, जागरूकता शिविर, रोगियों हेतु चिकित्सा र्केप आदि कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती के दिन प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन क्रीडा अध्यक्ष ड़ मयंक भटकोटी ने किया। इस कार्यक्रम में प्रो़ गिर्राज प्रसाद गर्ग, प्रो़ उत्तम कुमार शर्मा, प्रो़ विपिन कुमार पांडेय, प्रो़ अवधेश कुमार मिश्रा, ड़ विपिन अरोड़ा, ड़ शिखा पांडेय, ड. गरिमा, प्रशासनिक अधिकारी राहुल तिवारी, हरीश गुप्ता, वित्त अधिकारी पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!