टीईटी की वैधता आजीवन मान्य करने पर जताया हर्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। बीएड प्रशिक्षित युवा संघ ने टीईटी की वैधता आजीवन मान्य करने पर हर्ष जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से लाखों प्रशिक्षितों को लाभ मिलेगा।
संघ के प्रवक्ता अरविंद दुदपुड़ी ने देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशिक्षितों की लंबित मांग का संज्ञान लिया। केंद्र सरकार के इस निर्णय से शिक्षण क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले लाखों युवाओं के लिये अवसर बढ़ेंगे। पूर्व में टीईटी की बैधता सात वर्ष थी, प्रशिक्षित युवा इसे आजीवन मान्य करने की मांग कर रहे थे। संघ के संरक्षक परमानंद बलोदी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में डॉ. अजय खंतवाल, कमल किशोर धस्माना, यजुवेंद्र सिंह, प्रदीप नेगी, अनूप कुमार, प्रीति बलूनी, शिल्पी रावत, रिचा कुकरेती, सौम्या, नवीन गौड़, रविकांत डुकलान, आशीष डोभाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *