तहसील क्षेत्र में चरमाई पेजयल व्यवस्था

Spread the love

बागेश्वर। तहसील मार्ग क्षेत्र में एक बार फिर पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। चार दिन से पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। जल संस्थान लोगों को टैंकरों से पानी बांट रहा है। नगर में सुबह के समय में कोहरा लगा रहा है। ऐसे में पानी की व्यवस्था करना भी भारी पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पेयजल व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। मालूम हो कि 15 दिन पहले गिरेछीना मोटर मार्ग में भूस्खलन के चलते तहसील क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया था। कड़ी मशक्कत के बाद जल संस्थान ने पानी की व्यवस्था सुधारी, लेकिन चार दिन से फिर पानी का संकट गहराने लगा है। पानी के अभाव में लोग बेहाल हैं। लोगों का कहना है कि इन दिनों नगर में सुबह के समय घना कोहरा लग रहा है। साढ़े नौ बजे तक बाहर निकला मुहाल हो रहा है। ऐसे में उन्हें पानी के लिए हैंडपंप व स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। जल संस्थान भी कोहने में पानी की टंकी से वितरण कर रहा है। उन्होंने धूप में पानी देने व पेयजल लाइन ठीक करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि भूस्खलन के चलते लाइन लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। टैंकरों के माध्यम से पानी की कमी दूर की जा रही है। जल्द समस्या का समधाान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *