पूर्व सैनिकों के शिविर में 23 लोगों की आंखों की जांच

Spread the love

 

 

हल्द्वानी। पूर्व सैनिक कल्याण एवं उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को वीर नारियों व पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह रावत व सचिव भुवन सिंह डंगवाल ने की। बैठक में सचिव भुवन सिंह डंगवाल ने पिछली बैठक के प्रस्तावों को रखा और वर्षभर के कोष की जानकारी दी।सचिव डंगवाल ने बताया कि बैठक में 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। बताया कि उत्तराखंड चेरिटेबल के चिकित्सकों की ओर से वीर नारियों व पूर्व सैनिकों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच र्केप भी लगाया गया जिसमें करीब 23 लोगों ने र्केप का लाभ उठाया गया। बैठक में ब्लक प्रतिनिधि चंद्र मोहन सिंह मनराल, संगठन मंत्री भारत बंधु, अडिटर ललित मोहन खाती, कार्यकारणी सदस्य बालम सिंह डंगवाल, बालम सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, श्याम लाल शर्मा, भगवत सिंह चौहान, राजेश सिंह, प्रेम सिंह, प्रकाश मनराल, हरेन्द्र सिंह, हीरा सिंह, नंदन सिंह नेगी, प्रकाश सिंह, नारायण सिंह, कुंवर सिंह, हरी सिंह, विनोद चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *