श्रीनगर में हुआ आंख के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

Spread the love

श्रीनगर : उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के नेत्ररोग विभाग की टीम ने एक व्यक्ति की आंख में कंजेक्टीवेट ट्यूमर की पहचान कर सफल ऑपरेशन किया है। विकासखंड कोट के जनासू गांव का गणेश अपनी दाहिनी आंख की पुतली में गांठ होने से परेशान था। वह इस समस्या को लेकर उप जिला अस्पताल श्रीनगर पहुंचा। यहां नेत्ररोग विभाग के डा. मोहित और उनकी टीम ने जांच कर आंख में चार एमएम के कंजेक्टीवेट ट्यूमर की पहचान की। डाक्टरों ने गांठ को हटाने के बाद ग्राफ्टिंग भी की। अस्पताल के नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. मोहित ने बताया कि कंजेक्टीवेट ट्यूमर था सूर्य की यूवी किरणों से होता है और बहुत की कम लोगों में पाया जाता है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *