फड़ व रेहड़ी व्यापारियों को नगर पालिका ने दी प्रमाण पत्र और आईडी

चम्पावत। नगर पालिका की ओर से फड़ व रेहड़ी व्यापारियों को प्रमाण पत्र और आईडी दी गई। इससे व्यापारियों को कोरोना प्रभावितों को राहत दिए जाने के लिए चलाई गई ऋण योजना का लाभ मिल पाएगा। बुधवार को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने नगर के फड़ व रेहड़ी व्यापारियों को आईडी वितरित की। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते नगर के कई व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इनमें फड़ व्यापारी भी शामिल हैं। साथ ही कई लोग विभिन्न प्रांतों से वापस लौटे हैं। ऐसे लोगों को एक बार फिर रोजगार से जोड़ा जा सके इसके लिए पालिका की ओर से बिना ब्याज ऋण दिए जाने की योजना बनाई गई है। बताया कि इसके लिए व्यापारी को नगर पालिका में पंजीकृत होना आवश्यक है। ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि इस समय चम्पावत में 69 फड़ व्यापारी हैं, जिन्हें आईडी वितरित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *