फर्जी जिलाधिकारी बन अवैध वसूली का लगाया आरोप

Spread the love

-मुख्यमंत्री से की मामले में जांच की मांग
-कहा, यह फर्जी डीएम अन्य को भी लगा चुका है चूना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के सदस्य भूपेंद्र शर्मा ने एक व्यक्ति पर फर्जी जिलाधिकारी बन अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी अन्य लोगों को भी फर्जी जिलाधिकारी बन चूना लगा चुका है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तरी झंडीचौड़ वार्ड नंबर 38 में सड़क बनाने का कार्य किया जाना है, लेकिन कुछ लोग अपने निजी हितों के चलते यहां सड़क नहीं बनने दे रहे हैं। गत शनिवार को उक्त लोग एक व्यक्ति को लेकर आए, जो खुद को जिलाधिकारी पौड़ी बता रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त फर्जी जिलाधिकारी ने भूपेंद्र शर्मा को धमकी दी कि वह उनके आने-जाने का रास्ता सील कर देगा। यदि उन्हें आने-जाने के लिए रास्ता चाहिए तो पैसे देने होंगे। भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि जब जांच की गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति फर्जी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *