उत्तराखंड

जन्म शताब्दी पर किया मशहूर शायर और पुरातत्वविद भगवतीप्रसाद भटनागर को याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा ने मशहूर शायर और पुरातत्वविद भगवतीप्रसाद भटनागर उर्फ अहकर काशीपुरी की जन्मशताब्दी के मौके पर समारोह आयोजित किया। इसमें कवियों और शायरों ने अपनी प्रस्तुतियों से उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए। रविवार को आयोजित समारोह में जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने कहा कि अहकर काशीपुरी अच्टे शायर और पुरातत्वविद होने के साथ ही जीव विज्ञान के भी अच्टे जानकार थे। उनका सम्मान न सिर्फ भारत में, अपितु विदेशों में भी कला प्रेमियों के बीच था। लखनऊ, इलाहाबाद, मुंबई, कराची, लाहौर आदि में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती थीं। महापौर ऊषा चौधरी, कांग्रेस नेता संदीप सहगल ने कायस्थ सभा की इस पहल की सराहना की। जन कवि बल्ली सिंह चीमा, शायर इंजी इरफान हमीद, इकबाल अदीब, कवि ड़ मनोज आर्या, शेष कुमार सितारा, सोमपाल प्रजापति, राही अंजाना, प्रतोष मिश्रा, सुरेंद्र मधुर,अनुश्री भारद्वाज, मनोज कौशिक महाराज, विनोद भगत आंगिरस, मुकेश सक्सेना,आशीष भटनागर, नीलेश कुमार ने अपनी रचनाओं से अहकर काशीपुरी को श्रद्घांजलि दी। संस्थाध्यक्ष गौरव सक्सेना व सचिव अभिताभ सक्सेना ने सभी का आभार जताया। वहां आनंद सक्सेना ,सुशील सक्सेना, अजय सक्सेना, अरविंद सक्सेना बंटी,नवीन सक्सेना ,राकेश सक्सेना ,यशवर्धन सक्सेना, ज्ञानेंद्र सक्सेना, विजय चौधरी ,संजय भाटिया ,शशिकांत गुप्ता,गौरव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!