कोटद्वार-पौड़ी

सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार को दी गई विदाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : 33 साल 11 माह की लंबी सेवा के बाद गुरूवार को चौबट्टाखाल तहसील से सेवानिवृत्त हुए नायब तहसीलदार दिलवान सिंह की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
गुरूवार को नायब तहसीलदार दिलवान सिंह को सेवानिवृत्त होने पर तहसील सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त हुए नायब तहसीलदार को फूलमाला पहनाकर विदाई दी गई। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने नायाब तहसीलदार दिलवान सिंह के कार्यकाल की सराहना की और हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि दिलवान सिंह ने डेढ़ साल तक चौबट्टाखाल तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर बहुत ही जिम्मेदारी एवं निष्ठा पूर्वक काम किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह पंवार, प्रधान गडरी महिपाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, चौबट्टाखाल एवं सतपुली तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!