सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तरांचल परिवहन संघ की ओर से इंचार्ज पेट्रोल सैक्शन महाराज सिंह बिष्ट की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई।
संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने 29 वर्ष 11 माह व दस दिन की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए महाराज सिंह बिष्ट को विदाई दी। जीएमओयूलि के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि महाराज सिंह बिष्ट के बेहतर कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सदस्यों ने महारार्ज ंसह बिष्ट का माल्यार्पण करते हुए मिठाईयां भी खिलाई। इस मौके पर जनरल मैनेजर ऊषा सजवाण, विजय पाल सिंह नेगी, मंजीत सैनी, दीपक सिंह नेगी, अमरपाल सिंह नेगी, राकेश मोहन त्यागी, राम नारायण, सुरेश नैनवाल, अपर्णा ध्यानी, सावित्री नेगी, मंदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *