मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भंडारी को दी विदाई

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : बीआरसी कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुवीर सिंह भंडारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षकों और अधिकारियों ने भंडारी को भावपूर्ण विदाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डा. यशवंत सिंह नेगी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्य प्रशासनिक सुंदर लाल आर्य, ममता पंचभैया, एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव उनियाल, दीपक भण्डारी, अर्जुन राणा, शंकर कैन्थोला, महेश गिरि, विजय सिंह रावत, चन्द्र शेखर मेवाड़, चन्द मोहन मेवाड़, जगमोहन पुण्डीर, दिनेश, रोशनी देवी, मंगल सिंह बर्तवाल, जीत लाल शाह, बिजेन्द्र सिंह कठैत, महेशानन्द गोस्वामी, सतीश बलूनी, जयकृत भण्डारी आदि ने भंडारी के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *