पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षक को दी विदाई

Spread the love

चमोली। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद और पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद खोलिया के स्थानांतरण पर चमोली के पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों ने दोनों को ससम्मान विदाई दी। गोपेश्वर के पुलिस कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में दोनों पुलिस अधिकारियों की कर्तव्य निष्ठता और व्यवहार को प्रशंसनीय बताया। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद का स्थानांतरण जनपद अल्मोड़ा व पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया का स्थानांतरण जनपद पौड़ी में हुआ। इन पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा डीएसपी विमल प्रसाद और इंस्पेक्टर राजेंद्र खोलिया को उपहार भेंट किये गये। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद ने कहा कि ड्यूटी और जिम्मेदारी में प्रेरणा , प्रोत्साहन पुलिस के अधिकारियों का रहा। पूरे पुलिस स्टफ का हमेशा सहयोग रहा। निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया द्वारा चमोली पुलिस के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए दिए गये सहयोग का धन्यवाद किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, यातायात निरीक्षक, प्रवीण आलोक, एवं अन्य अधिकारी , कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *