उत्तराखंड

साइबर ठग अलवर से गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। फेसबुक आईडी हैक कर स्वयं को घायल बताकर उपचार के लिए ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि जून 2020 में भगवती प्रसाद सती निवासी कर्णपयाग ने तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि अज्ञात ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली। ठग ने उनके दोस्तों से दुर्घटना के नाम पर पैसे मांगे। इस पर उनके एक मित्र दिनेश चन्द्र सारस्वत ने गूगल पे के माध्यम से एक लाख रुपये की धनराशि उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। मामले की जानकारी होने पर भगवती प्रसाद ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी साजिद को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह फेसबुक आईडी हैक कर लोगों से दुर्घटना या बीमारी के नाम पर ठगी करता है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता और कास्टेबल रजनीश शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!