जागरूकता शिविर में दी साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी

Spread the love

डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तौर तरीके समझाए गए। शिविर के माध्यम से महिला सुरक्षा और अन्य दस्तावेज के संबेध में जानकारियां दीं गईं। विधिक जागरूकता शिविर में पैरा लीगल वॉलिंटियर सोनू कुमार और सुमन रानी ने छात्रों को साइबर फ्रॉड संबंधित जानकारियां दीं।
कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक ने करें, ओटीपी और बैंक संबंधित जानकारी किसी से भी साझा न करने की सलाह दी गई। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को पढ़ाई के साथ अपने कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी होना भी बेहद जरूरी हो गया है।
विशेषकर साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही इसस बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कहा कि इस तरह के शिविर में छात्रों को कानून के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *