चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के वनस्पति विज्ञान विभाग में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर द्वारा एमएससी. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में अपने अनुभवों को साझा किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार की ओर से कार्यक्रम की शुरूआत दीपप्रज्विलत कर की गई। चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा अपने शैक्षणिक अनुभव और भविष्य की सफलता हेतु संकल्प लिया गया। विभाग और वानस्पतिक उद्यान के विभिन्न प्रकार के पादपों के वानस्पतिक नाम और गुण के साथ कविता के रूप में वर्णन छात्रा शिवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में भविष्य की चुनौतियों को जम कर सामना करने और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी साहस से सफलता अर्जित करने का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुरलीधर कुशवाहा ने सफलता हेतु प्रतियोगिता में वनस्पति विज्ञान के संपूर्ण ज्ञान और अन्य सभी विषयों के मुख्य ज्ञान को अपनाने तथा पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने का संदेश दिया। पुरातन छात्रों को हमेशा जुड़े रहने और सफलता की जानकारी साझा करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि, सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री राम कटियार का सम्मान छात्र छात्राओं द्वारा किया गया, जो संस्कृति को दर्शाता है। इस अवसर पर विभाग के समस्त प्राध्यापक डा.नीता भट्ट, डा. उर्मिला राणा, डा.श्वेता कुकरेती और डा.नेहा कुकरेती ने अपने उद्गार से छात्र छात्राओं को स्नेहाशीष प्रदान किया गया। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव और विभागीय परिषद के तत्त्वावधान में संपन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरण किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *