कोटद्वार-पौड़ी

डेंगू के लिए सरकार व निगम जिम्मेदार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कहा कि नगर निगम के क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के लिए सरकार व नगर निगम जिम्मेदार है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण शहर में लगातार संक्राम बीमारियां बढ़ती जा रही हैं।
कांग्रेस के बरिष्ठ नेता राज्य आंदोलनकारी पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसवीर राणा ने कहा कि यदि निगम प्रशासन समय रहते डेंगू के रोकथाम के लिए सही कदम उठाता तो हो सकता है कि कई लोगौ को अपने जान से हाथ नही धोना पडता। कहा कि स्थानीय विधायक का जनता की परेशानियौ से कोई लेना देना नही है। समय रहते यदि रोकथाम के लिए सरकार प्रयास करती तो लोगो की जान बचाई जा सकती है। कहा कि नगर निगम को जल्द इस ओर ध्यान देकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!