सेवानिवृत्ति पर शिक्षक नेगी को दी विदाई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ब्लॉक खिर्सू के राजकीय इंटर कॉलेज भट्टी सेरा में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात गजपाल सिंह नेगी की सेवानिवृत्ति पर ब्लॉक शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस मौके शिक्षकों ने उनकी अभूतपूर्व सेवा के लिए उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि बतौर शिक्षक अपने 38 वर्ष के सेवाकाल के दौरान छात्रों और विद्यालय के लिए नेगी ने बहुत से कार्य किए हैं। विदाई समारोह के दौरान जयकृत सिंह भंडारी, दलवीर सिंह,दीवान सिंह आदि मौजूद रहें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *