स्थानान्तरण पर दी थानाध्यक्ष को विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैंथवाल को स्थानान्तरण पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष को सम्मानित भी किया गया।
विदाई समारोह में सतपुली थानाध्यक्ष को फूल मालाओं व उपहार देकर लोगों के द्वारा सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि थानाध्यक्ष सतपुली ने जहां एक ओर प्रशासनिक कार्यों को बखूबी निभाया है वहीं सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उनके कार्यकाल के दौरान लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने पुलिस कर्मियों व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सतपुली के लोग हमेशा पुलिस का सहयोग करते है। सतपुली की जनता से मिले प्यार व सम्मान को वह कभी नहीं भुला सकते। इस अवसर पर प्रेम सिंह रावत, वेद प्रकाश वमा, पुष्पेंद्र राणा, ममता ध्यानी, मालती जुयाल, बॉबी खंतवाल, बृजमोहन रावत, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *