जसपुर में गन्ना आंदोलन के शहीदों को श्रद्घांजलि देने जुटे किसान

Spread the love

काशीपुर। गन्ना आंदोलन के शहीदों की बरसी पर उन्हें भावपूर्ण तरीके से याद किया। किसान एवं उनके परिजनों ने उन्हें श्रद्घांजलि देकर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाए। शनिवार को नगर पंचायत महुवाडाबरा स्थित चौक पर एकत्र हुए किसानों ने गन्ना आंदोलन के शहीद पूर्व पालिकाध्यक्ष कामरेड करन सिंह, हरस्वरूप सिंह को याद किया तथा उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। किसानों ने कहा कि वर्ष 1980 में गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर आंदोलनरत करन सिंह, हरस्वरूप सिंह की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। दोनों शहीद किसानों को आंदोलन करने का जज्बा दे गए। उनकी कुर्बानी को याद कर उनके किसानों के प्रति जज्बे को सलाम किया। उसके बाद किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। संचालन संजय राजपूत ने किया। यहां देवेंद्र चौहान, तरुण गहलोत, प्रेम सहोता, सनी प्रधान, सिद्वार्थ सिंघल, राजकुमार चौहान, कुलदीप पधान, भारत सिंह, पदम सिंह, पंकज सिंह, विशाल कश्यप, सुशील चौहान, दुर्गा पाल सिंह, रवि प्रधान, अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह,प्रीतम सिंह रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *