उत्तराखंड

चकराता के चिल्हाड़ एवं वायला गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज चकराता विकासखंड के चिल्हाड़ एवं वायला पहुंची गांव पहुँचने पर ग्रामीणों ने यात्रा व अधिकारियों स्थानीय ग्रामीणों महिलाओं ने यात्रा का पारंपरिक रुप से ढोल,नगाड़ों के साथ स्वागत किया। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों को संकल्प यात्रा के माध्यम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय द्वारा संकल्प यात्रा हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार का आभार जताया। सरकार की प्रमुख जनकल्याण्कारी योजनाओं से पात्रोंध्वंचितों को लाभान्वित करने तथा उनको कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के माध्यम से सर्वप्रथम जनजातीय व वंचित समुदायों को योजनाओं की संतृप्ति का लक्ष्य रखा गया है तथा इसके उपरान्त तथा इसके पश्चात प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पंहुचे इसके लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की गई है। इस यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियोंध्वंचितों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। सर्वप्रथम उन वंचित लोगों को लभान्वित किये जाने के लिए है जो सरकार की जन कल्याण्कारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ग्रामीणों को जानकारी देते हुए औपचारिकताएं पूर्ण कराई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को लेकर ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई साथ ही ग्रामीणों को मनरेगा से होने वाले कार्यों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाकर समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों से यात्रा के दौरान दी जाने वाली उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, षि, उद्यान, उधोग आदि विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही सम्बंधित विभागों द्वारा अपने अपने विभाग के स्टल लगाकर विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!