औद्यानिक की अत्याधुनिक तकनीकों, नवीनतम प्रजातियों की जानकारी ले रहे किसान

Spread the love

अल्मोड़ा। औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र चौबटिया में औद्यानिकी विकास के विभिन्न पहलुओं पर कुमाऊं मंडल के पांच जिलों के कास्तकारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कास्तकारों को औद्यानिकी की अत्याधुनिक तकनीकी तथा नवीनतम प्रजातियों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्रसार औद्यानिकी ड़ चारू चंद्र पंत ने फूलों की खेती की अत्याधुनिक तकनीक बारे में जानकारी दी। पूर्व सहायक निदेशक ड. जगदीश चंद्र पांडे फल-पौधों में लगने वाली बीमारियों और उनके रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप निदेशक ड़ नरेंद्र कुमार ने कीवी उत्पादन से संबंधित जानकारियां दीं। इसके बाद प्रधान सहायक नारायण सिंह राणा और प्रशिक्षण अधिकारी मोहन सिंह रौतेला ने किसानों को राजकीय उद्यान चौबटिया प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया। जहां कास्तकारों को सेब सघन रोपण प्रक्षेत्र में रोपित सेब की जैरोमाइन, रेडब्लाक्स, बुकई गाला, रेड केन, जेडवन, एडम आदि बौना प्रजातियों की विशेषताओं, चेरी सघन रोपण प्रक्षेत्र में विकसित लुम्बनी, स्टेला, इटेलियन ग्लास, ब्लैकहार्ट आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा उद्यान की पौधशाला में सिंगल एवं डबल ग्राफ्ट विधि द्वारा प्लम, चेरी, नाशपाती आदि फलों की विभिन्न प्रजातियों की विशेषताओं के बारे बताया गया। उद्यान में नये विकसित किए ज रहे खुबानी, अखरोट, आड़ू, प्लम आदि प्रक्षेत्रों का भ्रमण करा किास्तकारों को नीवनतम प्रजातियों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कुमाऊं के पांच जनपदों के 30 कास्तकार हिस्सा ले रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *