फरवरी 2023 में होगा महिला टी 20 विश्व कप

Spread the love

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल ने 2022 में होने वाले वोमेंस टी 20 वल्र्डकप को एक साल आगे बढ़ा दिया है। ये टूनामेंट 2022 में नवंबर के महीने में साउथ अफ्रीका में होना था। अब 2023 में फरवरी के महीने में होगा। गुरुवार को इस बदलाव के साथ साथ वल्र्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भी बदलाओ देखने को मिला।
इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल का मानना है की 2022 में तीन बढ़े टूनामेंट महिलाओ के पहले से आयोजित हैं और 2023 में कोई बढ़े टूनामेंट नहीं होने थे। इससे खिलाड़ियों को तैयारियों का मौका और मिलेगा। इन सभी बातो का ध्यान रखते हुए इसे एक साल तक ताल दिया है।
इससे पहले भी कोरोना महामारी के कारण आईसीसी ने 2021 के फरवरी- मार्च में होने वाली वनडे वल्र्ड कप को भी स्थगित कर दिया गया है। इसे 2022 में ही न्यूजीलैंड में ही होगा। वही कोरोना के कारण पहले ही 2020 में मेंस टी 20 वल्र्ड कप को 2022 तक स्तगित कर दिया गया है। वही 2021 टी 20 वल्र्डकप अपने समय पर होगा।
राष्ट्रमंडल खेलो में पिछले साल टी 20 विमेंस वल्र्डकप को शामिल किया गया है। आठ टीमों के बीच होने वाला इस टूनामेंट में रैंकिंग के 6 टीमों को सीधा प्रवेश दिया जाएगा। वही बचे हुए टीम के लिए क्वालीफ़ायर कराया जाएगा। भारतीय महिला टीम फ़िलहाल तीसरे पायदान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *