जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक ने कार्यभार संभाला

Spread the love

चम्पावत। जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक एलएमओ ड़ नूतन बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह इससे पहले किच्छा के उपजिला अस्पताल में तैनात थीं। अब वह जिला अस्पताल में सेवाएं देंगी। चार दिन पूर्व जिला अस्पताल के पीएमएस ड़ एचएस ऐरी व सीएमएस ड़ विवेक सिंह का अन्यत्र तबादला हो गया है। फिलहाल डीएच के पीएमएस की जिम्मेदारी प्रभारी के रुप में रेडियोलजिस्ट ड़ प्रदीप बिष्ट को दी गई है। सीएमओ ड़क केके अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को हरसंभव सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि शीघ्र अन्य चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी। डीएच में पीएमएस ऐरी के जाने के बाद अब ड़ प्रकाश अर्थो सर्जन हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *