बिजली लाइन की चपेट में आई महिला झुलसी, रेफर

Spread the love

चमोली। नगर पालिका के बहुगुणानगर में एक महिला बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। महिला को झुलसी हालात में आपातकालीन सेवा 108 से उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बहुगुणानगर निवासी पुष्कर सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह उर्मिला देवी (42) पत्नी सुरेंद्र सिंह अपने आवास की छत पर काम कर रही थी। इस दौरान छत से कुछ फुट की ऊंचाई से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गई। रावत ने बताया कि बहुगुणानगर में लगातार भूधंसाव के चलते बिजली की लाइन मकानों के करीब आ गई है। ऊर्जा निगम के हालात यह है कि लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में धंसी हुई लाइन के चपेट में आने से रविवार को महिला झुलस गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम वैभव गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने महिला का हाल चाल अस्पताल में जाना। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. राजीव शर्मा ने बताया कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *