संस्कृति परम्पराओं पर आधारित कार्यशाला का हुआ आयोजन
नैनीताल। मकसद संस्था उत्तराखंड व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तहत रविवार को रामलीला समिति शेर का डांडा में उत्तराखंड की लोक संस्कृति परम्पराओं पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान हेमन्त बिष्ट ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति के सरक्षंण संवर्धन और स्वच्छ भारत अभियान एक कदम स्वछता की ओर विषय पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया। साथ कोविड 19 से बचाव की जानकारियां भी लोगों को दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना मां नन्दा सुनन्दा की प्रस्तुति कर की गई। जिसके बाद कलाकरो द्वारा उत्तराखंड का पारम्परिक एव पैराणिक नन्दा राजजात यात्रा, झोड़ा, लोक गीत, उत्तराखंड का पारम्परिक जौनसारी लोकनृत्य, सामूहिक लोकनृत्य किया गया। इस दौरान अजय कुमार,खुशाल सिंह , विनोद सनवाल, पुरन चन्द, तरुण पांडे व वीरेंद्र जोशी मौजूद रहे।