विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

हरिद्वार, उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान एक बार फिर सात समंदर पार तक अपनी छाप छोड़ने में सफल रही। धर्मनगरी हरिद्वार में स्लोवाकिया से आए एक विदेशी जोड़े ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से प्रभावित होकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह रचाया।
इस दौरान दोनों ने मां गंगा को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार, स्लोवाकिया निवासी पेट्रोलिना और जैकब ने हरिद्वार पहुंचकर हिंदू वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह करने का निर्णय लिया। धर्मशाला में आयोजित विवाह समारोह में पुरोहित डॉ. प्रतीक मिश्रा पुरी ने विद्वान पंडितों के साथ मिलकर वैदिक विधि-विधान से विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। विवाह समारोह का मुख्य आकर्षण राजघाट पर गंगा तट के समीप आयोजित कार्यक्रम रहा। यहां अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। हिंदू विवाह परंपरा के अनुसार दूल्हे जैकब ने दुल्हन पेट्रोलिना को मंगलसूत्र पहनाया। वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रस्मों के बीच संपन्न हुए इस विवाह ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
सनातन संस्कृति के प्रति दिखा विदेशी जोड़े का सम्मान
भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सनातन परंपराओं का आकर्षण दुनिया के विभिन्न देशों के लोगों को अपनी ओर खींचता रहा है। पेट्रोलिना और जैकब का हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करना भी इसी सांस्कृतिक आकर्षण और परंपराओं के प्रति सम्मान का उदाहरण बना।
विवाह समारोह संपन्न होने के बाद नवदंपति अपने देश स्लोवाकिया लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *