महिला पुलिस कर्मचारियों ने मंत्री जोशी को बांधी राखी

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर महिला पुलिस कर्मियों ने मंत्री जोशी को राखी बांधी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तिलक लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिला पुलिस कर्मियों को उपहार भी भेंट किए। मंत्री जोशी ने ने कहा कि मैं पिछले 19 वर्षों से राखी का कार्यक्रम करवाता हूँ किन्तु इस वर्ष भतीजे के देहांत होने के कारण रक्षाबंधन उत्सव आयोजित नहीं हो सका। आवास पर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस आदर, सम्मान और स्नेह से उन्होंने मुझे राखी बांधी हैं, मैं एक भाई और जनसेवक होने के नाते उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। जोशी को चमोली और बागेश्वर के दूरस्थ क्षेत्र की देहरादून में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने राखी बांधी। इस मौके पर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *