फिरोजाबाद यूपी से गुमशुदा हुआ बालक डेढ़ माह बाद मिला पिता से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से करीब डेढ़ माह पूर्व लापता हुआ 10 वर्षीय बालक अब परिजनों के पास पहुंच गया है। पुलिस ने बालक को पिता के सुर्पद कर दिया है। पुलिस बालक के हाथ पर लिखे फोन नंबर के आधार पर उसके परिजनों तक पहुंच पाई। हालांकि इस फोन नंबर के अंतिम दो अंक साफ न लिखे होने की वजह से पुलिस को परिजनों से संपर्क करने में काफी मशक्त करनी पड़ी।

एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं जनपद चमोली के रैणी/तपोवन क्षेत्र के ऋषिगंगा नदी में 7 फरवरी 2021 को ग्लेशियर टूटने से आयी आपदा में गुमशुदा व्यक्तियों की शिनाख्त की जा रही है। इसी क्रम में गुमशुदा 10 वर्षीय अमन पुत्र राजबहादुर निवासी खंजापुर गुरुदेव नगर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद जो 8 मई 2021 से राजकीय बालगृह, रोशनाबाद हरिद्वार में दाखिल था। राजकीय बालगृह के अधीक्षक प्रशांत कुमार शर्मा के साथ उप निरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार सैनी जनपद पौड़ी के द्वारा बालक अमन को विश्वास में लेकर वार्ता की गई तो शुरू में अमन बोल नहीं पा रहा था और ना ही अपना कोई पता बता पा रहा था। उससे बार-बार बातचीत की गई तो बालक अपना पता नहीं बता पा रहा था। बालक के हाथ पर एक मोबाइल नम्बर लिखा हुआ था। जिसके अंतिम दो अंक ठीक से पढ़़ने में नहीं आ रहे थे। अंतिम दो अंको को बदल-बदल कर जब उस मोबाइल नंबर को मिलाकर देखा तो राजबहादुर नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया और बोला कि मैं फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से बोल रहा हूं। राजबहादुर से अमन के संबंध में पूछा गया तो बताया कि अमन लगभग डेढ़ महीने पहले घर से बाजार गया था। जो वापस नहीं आया था, जिसकी हम काफी समय से तलाश कर रहे है, लेकिन अभी तक नहीं मिला है। बालक अमन को उसके परिवार की खोजबीन करने में पुलिस द्वारा काफी मेहनत, लगन व सूझबूझ से काम किया गया। 10 जून को अमन को राजकीय बालगृह हरिद्वार द्वारा बालक के पिता राजबहादुर को सकुशल सुपुर्द किया गया। बालक के परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *