कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं खाद्य तेलों के दामों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं खाद्य तेलों की कीमतें कम करने की मांग की। 

पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटाढांक स्थित पेट्रोल पंप में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि पिछले सात सालों में मंहगाई दुगुनी-तिगुनी हो गई, जिसका आर्थिक बोझ आम आदमी को उठाना पड़ रहा है। भाजपा ने 2014 के आम चुनावों में मंहगाई कम करने का झूठा वादा कर सत्ता में आई। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि मंहगाई कम होने के बजाय और अधिक बढ़ गई। पेट्रोल-डीजल के दाम दो गुने हो गये, एलपीजी सिलेंडर के दाम तिगुने हो गए हैं, जबकि कच्चे तेल के दाम कम हो गए है फिर भी सरकार लगातार कीमतें बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि मंहगाई कम नहीं करती है तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर संघर्ष कर भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, मोटाढाक न्याय पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह नेगी, सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, देवेन्द्र भट्ट, जिला महामंत्री विनोद नेगी, विनोद रावत, शुभलोक रावत, तीरथ रावत, जगमोहन नेगी, विनीता भारती, महेश शाह, राजेन्द्र सिंह, मदन लाल, विजेंद्र रावत, गोविंद सिंह, मनोहर नेगी, नीरज शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध
कोटद्वार।
केन्द एवं राज्य में शासित भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्घि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ़ चन्द्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई कम करने के वादे के नाम पर सत्ता में आयी भाजपा सरकार पेट्रो पदार्थो के दामों में हो रही वृद्घि को रोकने में नाकाम रही है। पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रो पदार्थो के दामों में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन भाजपा सरकार गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल एवं श्रीलंका जैसे छोटे देशों में पेट्रो पदार्थो के दाम भारत से बहुत कम है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शंकुतला चौहान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी कैंत्यूरा, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, राजेन्द्र असवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, जीतेन्द्र भाटिया, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, कृपाल सिंह, शकेश्वर प्रसाद सेमवाल, राजा आर्य, सुवेश जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!