जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आद्य सनातन शक्तिपीठ श्री गणेश गिरि धर्मार्थ समिति की ओर से गणेश गिरि फलाहारी बाबा की 88वीं पुण्यतिथि पर महोत्सव का आयोजन तीन दिसंबर से किया जाएगा। इस दौरान महोत्सव को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। कहा कि महोत्सव के आचार्य देवी प्रसाद भट्ट रहेंगे। तीन दिसंबर को अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व संत जन भाग लेते। साथ ही प्राचीन वट वृक्ष के नीचे धूना स्थापित किया जाएगा। सांयकाल में संतों का भंडारा होगा। बताया कि चार दिसंबर को गणेश गिरी फलहारी बाबा की समाधि में स्थित बाबा की मूर्ति का स्नान व अभिषेक करवाया जाएगा। इसके बार भंडारा होगा। बैठक में समिति के सचिव सुमित नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, रणजीत सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी, हेमेंद्र नौटियाल, अनूप रावत, विश्वजीत बड़थ्वाल, नरेंद्र, रविंद्र पाल सिंह, सुमित नेगी आदि मौजूद रहे।