बीरभूम में भीषण हादसा, बस और अटो की टक्कर में 9 की मौत, धान की रोपाई करने गए थे मजदूर

Spread the love

कोलकाता, एजेंसी। बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाने के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। सरकारी बस और अटो की टक्कर में यहां कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रानीगंज-मोरग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग परकंडी गांव के हैं। पुलिस का कहना है कि अटो में सवार मजदूर धान की रोपाई करने गए थे और वे अपने गांव लौट रहे थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के प्रबंध किया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दक्षिणबंगा राष्ट्रीय परिवहन निगम की बस और अटो आमने-सामने से टकरा गए। बस रामपुरहाट से सिउरी की ओर जा रही थी। अटो दूसरी तरफ से आ रहा था। अटो में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अटो चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *