पर्यटकों व होटल कर्मियों के बीच हुई मारपीट

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी के एक होटल में सैलानियों एवं होटल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। मामले में दो सैलानियों और दो होटल कर्मियों का पुलिस ने चालान काटा है। जानकारी के अनुसार, अयारपाटा स्थित एक होटल में रुके ग्वालियर मध्य प्रदेश के सैलानियों के बच्चे का स्वास्थ्य खराब हुआ। इस पर वह बच्चे के लिए दवा लेने होटल की पार्किंग में खड़ी अपनी कार के पास पहुंचे तो कार के आगे दो गाड़ियां खड़ी थीं। इस पर उन्होंने होटल कर्मियों से कारें हटवाने को कहा तो होटल कर्मियों ने संबंधित कार मालिकों से संपर्क कर कार हटवाई। कार हटाने में हुई देरी से सैलानी आक्रोशित हो गए। इस पर सैलानियों और होटल कर्मियों में कहासुनी हुई और बात मारपीट तक जा पहुंची। मारपीट में ग्वालियर निवासी 31 वर्षीय लक्ष्य और 27 वर्षीय अजेंद्र और होटल कर्मी 32 वर्षीय संदीप और 20 वर्षीय राहुल चोटिल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय जाना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों का पुलिस एक्ट में चालान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *